Hot Posts

6/recent/ticker-posts

असमय बारिश से तहसील क्षेत्र में भारी नुकसान किसान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शिवनारायण सिंह पहुँचे खेतों पर नुकसान देखकर,प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा की माँग !

झाँसी। तहसील मऊरानीपुर के ग्रामीण अंचलों में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की रवि की फसल बर्बाद कर दी है तहसील के ग्राम रोरा ग्राम भटपुरा मौजों में किसानों के चना मटर मसूर की फसलों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई। आज रात्रि तेज बारिश होने से 2 गांव की लगभग ढाई सौ एकड़ जमीन  जिनमें रवि फसल बोई गई थी पानी भरने से खराब हो गई उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड का क्षेत्र कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा और सरकार की गलत नीतियों का शिकार रहा है कभी ओलावृष्टि कभी अतिवृष्टि कभी सूखा के चलते यहां का किसान अपने फसलों की अच्छी उपज नहीं कर पा रहा है उपज ना होने से किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है कर्ज चुकाने का दबाव है किसानों कर्ज न चुका पाने की स्थिति में किसान आत्महत्या को मजबूर है लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है गेहूं की फसल में फायदा है लेकिन चना मटर राई मसूर आदि फसलों को नुकसान है आज रात्रि तेज बारिश व हवा तेज होने से सुबह किसान जब खेतों में पहुंचे तो उनके खेतों में पानी भरा है किसान अपने सामने हाड़ तोड़ मेहनत खाद की मारामारी खेती की लागत लगाने के बाद आज अपना माथा पीट रहा है।फसल बर्बादी की सूचना ग्रामीण किसानों ने जब उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार को दी ,तो परिहार तत्काल गांव की ओर रुख करते हुए किसानों के खेतों में पहुंचे उनकी पीड़ा को सुनें किसानों के खेतों में जाकर फसलों को देखा जहां पर पानी भरा हुआ है किसानों को ढाढस बधाते हुए तत्काल मऊरानीपुर उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव जी को फोन के माध्यम से स्थिति को अवगत कराते हुए मदद की बात कही जिस पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव जी ने कहा लेखपालों को सुबह आदेशित कर दिया गया है किसानों के खेतों का सर्वे करें जिन किसानों की क्षति हुई है उनकी मदद शासन द्वारा कराई जाएगी। भटपुरा के किसान खैराती खान ने कहा 5 एकड़ में बोई फसल पानी में डूब गई मटर की हमारी फसल अब अगर पानी भी सूख जाएगा तो भी हमारी फसल नष्ट हो जाएगी क्या करें किससे कहें कौन सुनेगा ।-किसान मुकेश सिंह ने बताया 5 एकड़ में मसूर की फसल बोई थी जो पानी बरसने से पूरी फसल डूब गई खेत में 2 फुट पानी भर गया।किसान लोकेंद्र सिंह ने बताया 3 एकड़ में मटर की फसल बोई थी जो रात में अधिक पानी बरसने से पूरी फसल डूब गई। -किसान मुलायम सिंह ने बताया साहब मेरी भी ढाई एकड़ जमीन बारिश में डूब गई जिसमें मैंने मटर की फसल बोई थी वह भी डूब गई बर्बाद हो गए ।-रोरा के किसान नरेंद्र सिंह ने बताया साहब 3 एकड़ में मटर की फसल बोई थी बारिश होने से हमारी पूरी मटर की फसल डूब गई हम बर्बाद हो गए ।6-किसान विजय बहादुर शर्मा ने बताया 12 एकड़ मैं मटर बोई थी जो पूरी तरह से डूब गई है ।परेशान हो गए है समझ में नहीं आ रहा क्या करें अच्छी खासी मेहनत की बड़ी मुश्किल में खाद मिली थी जैसे तैसे फसल बोई थी लेकिन असमय बारिश ने हमारी फसल को बर्बाद कर दिया अब तो भगवान का ही सहारा। किसान हनीफ  मुहम्मद ने कहा 8 बीघा में मटर बोई  थी पूरी फसल डूब गई क्या खाएंगे कैसे जिएंगे बच्चों का पेट कैसे भरेंगे कुछ समझ में नहीं आ रहा है कैसे गुजारा होगा। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने आज किसानों के खेतों में जाकर उनकी फसल को देखा और उनकी पीड़ा को सुनकर अधिकारियों से बात की मदद की गुहार लगाई साथ में शासन द्वारा तत्काल सर्वे कराए जाने की मांग की और चौपाल लगाकर किसानों की पीड़ा सुनी चौपाल में उपस्थित किसानों ने अपनी अपनी पीड़ा बयां की चौपाल में मुख्य रूप से खैराती खान रोरा पूर्व प्रधान मुकेश सिंह परिहार लोकेंद्र सिंह रोरा मुलायम सिंह नरेंद्र सिंह शिवपाल सिंह आसाराम भटपुरा हनीफ मोहम्मद फैजल खान गुलाब खान हरिदास रोरा देवेंद्र सिंह रोरा फेरन लाल रोरा फरीद खान भटपुरा घनेन्द्र सिंह प्रीतम सिंह रोरा भगवत सिंह रोरा विजय बहादुर शर्मा कृपाल सिंह प्रमोद सिंह जिनेन्द्र सिंह शिवपाल सिंह अरविंद सिंह जीतू रमेश चंद रघुनंदन सिंह हुकुम सिंह अब्दुल फरीद कृपाल कौशल किशोर फूल सिंह आनंद सिंह प्यारेलाल बेधड़क राजेश गुप्ता किशोरी लाल यादव गजेंद्र सिंह यादव रामाधार निषाद बिहारी सिंह तोमर रामचंद्र बुढिया शेखर राज बडोनिया  सहित कई किसान लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments