Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दीपनारायण सिंह भाई को न्याय दिलाने कलेक्ट्रेट पहुंची हजारों बहने,जमकर किया प्रदर्शन

झांसी। पेशी पर लेखराज सिंह यादव को छुड़ाने के मामले में झांसी पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल में बंद भाई दीपनारायण सिंह यादव पर हो रहे मुकदमे को फर्जी एवम रिहा कराए जाने की मांग की गई। आपको बता दे की पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव हर वर्ष रक्षा बंधन पर हजारों बहनों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाते थे। जिसके बाद आज सैकडो की बहने एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जेल बंद अपने भाई को रिहा कराए जाने की मांग की है। और मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल तक करने की चेतावनी दी।


✍️रिपोर्ट राजीव दीक्षित, झांसी 

Post a Comment

0 Comments