झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में पुलिस द्वारा जगह जगह ग्रामीणों को नियमों और कानून के बारे में जानकारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते लहचूरा पुलिस द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ अपने अपने परिजनों को यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए शपथ भी दिलाई गई।लहचूरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा अपने पुलिस बल के साथ ग्राम चकारा स्थित जूनियर हाईस्कूल के बच्चो को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यालय में अध्यनरत बच्चो से अपने अपने अभिवावको को यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए भी कहा गया। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा ही हम लोग आए दिन सड़क दुर्घटनाएं देख रहे है। इसका मुख्य कारण है की हम लोग यातायात नियमों का पालन सही ढंग से नहीं करते है। जिसके चलते हादसे होते है। इसलिए अगर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अपने अपने अभिभावकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करेंगे। तो सड़क हादसों में कमी आयेगी। इसके साथ ही बच्चो को शपथ भी दिलाई गई।
✍️रिपोर्ट - राजीव दीक्षित, झांसी
0 Comments