Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुरसरांय से घर लौट रहा बीए का छात्र सड़क हादसे का शिकार,इलाज के दौरान मौत

झांसी। बाइक चलाकर गुरसरांय से घर लौट रहा बीए का छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी। मृतक करीब 20 वर्षीय श्रीचन्द्र केवट पुत्र देवकी नंदन था। वह जनपद झांसी में ककरबई थानान्तर्गत ग्राम खरवांच का रहने वाला था। चचेरे भाई राम के अनुसार श्रीचन्द्र का इस वर्ष बीए फाईनल ईयर का छात्र था। वह गुरसरांय के डिग्री कॉलेज से अपनी पढ़ाई कर रहा है। विगत शाम वह गुरसरांय से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह सड़क हादसे का शिकार होने से घायल हो गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसे घायलावस्था मे गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments