मऊरानीपुर। मोहल्ला पुरानी मऊ स्थित बड़ी माता मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत कथा का समापन विधि विधान से हवन पूजन एवं महाआरती के साथ संपन्न हुआ।सोमवार बड़ी माता मंदिर सीमित ने कन्या विवाह एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया। बारात गोपालजी मंदिर से शुरू हुई जिसमे ढोल नगाड़े डी जे की धुन पर नाचते बराती बड़ी माता मंदिर पर पहुंचे जहां मोहल्ला परवारीपुरा निवासी साधना पुत्री भज्जू व पड़रा निवासी चतुर्भुज पुत्र दयाराम कुशवाहा ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और उसके बाद आए हुए विशिष्ठ अतिथियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया फिर विवाहित रस्मे पूरे विधि विधान के साथ पंडित नत्थू भारद्वाज ने सम्पन्न कराई। सारी विवाहिक रस्मे पूरी होने के बाद विदाई हुई। इस मौके पर कथा वाचक पंडित सक्षम कृष्ण शास्त्री वृंदावन ने आयोजक कमेटी से कहा अगली वर्ष अगर भागवत कथा का आयोजन होगा तो मैं भागवत कथा में कोई दक्षिणा नही लूंगा। क्योंकि ऐसे शादी समारोह के आयोजन ने देश में दहेज रूपी कुप्रथा बंद होंगी।क्योंकि आज शादी में सबसे बड़ी बाधा दहेज है। ऐसी कुरीति इस तरह के आयोजन से बंद होना संभव है। वही बड़ी माता सीमित के आयोजकों ने अगली वर्ष और भी ज्यादा शादी कराने की बात कही। शादी में मुहल्ले व नगर के लोगो ने जिससे जो बन पड़ा अपनी सामर्थ अनुसार उपहार भेंट किए।आयोजक कमेटी ने डबल बेड,सोफा,टी वी,फ्रिज,सिलाई मशीन,प्रेस,बर्तन सेट,पायल बिछिया,रूम हीटर,पंखा,कूलर,लहंगा चुनरी, साडिया,मेकअप सेट,ट्राली बैग,बक्सा,,गैस सिलेंडर,मिक्सर,कुकर,ड्रेसिंग टेबिल,गद्दा,कम्बल तकिया,कुपरा,बेला आदि सही घर गृहस्थी का सामान दिया गया। इस मौके पर लाल जी तिवारी,राजू पंडा,संजीव तिवारी,सौरभ पंडा,अरविंद पंडा,अखिलेश सेठ,बद्री सेन,अभिलाष तिवारी आशीष कौशिक,विकाश सोनी,जीत नायक प्रदीप मौर्य,राजू राय, विकास सोनी,बब्बू सोनी बिंदास कलेक्शन,टीटू मोदी,बल्ले पिपरसानिया,संजय अग्रवाल,मुन्ना खरया,सचिन खरया,अंशुल सोनी,पवन साहू,रौनक विलैया,घनश्याम सोनी दाऊ,बब्बू राजपूत,कपिल नायक,उदय नायक,धीरेंद्र नायक,अरविंद सराफ,हरी सिंह मनोज राजपूत,संजय अग्रवाल,अमित नामदेव आदि सहित उपस्थित रहे।
0 Comments