मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र में सवारियां लेकर जा रही आपे अचानक ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमे चालक व एक वृद्ध की मौत हो गयी। वही दो सवारियां घायल हो गयी। मोके पर पहुची 108 एम्बुलेंस की मदद से मऊरानीपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। बताया गया है कि मऊरानीपुर से आपे सवारियां लेकर ग्राम ताई जा रही थी। जैसे ही मऊरानीपुर गरौठा मार्ग पर ग्राम घवाकर के पास पहुँची तभी रात्रि में अधिक कोहरा होने के कारण चालक ट्रेक्टर को बचाते हुए गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा ओर आपे खाई में जा गिरी। जिसमे पानी अधिक होने की बजह से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। तो वही चालक हमीद पुत्र वहीद निवासी नई बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। व 2 अन्य सवारियों को भी चोट आई। मोके पर मौजूद राहगीरों द्वारा 108 की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वही मोके पर पहुँची लहचूरा पुलिस चालक को थाने ले आई। जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भी 108 की मदद से मऊरानीपुर भेजा गया। जहाँ अस्पताल पहुचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मऊरानीपुर पहुँचने पर चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक के परिजनों पर मौत पर संदिग्धता जाहिर की और घायलों के साथ पुलिस के अस्पताल न आने पर पुलिस के ऊपर अमानवीयता का आरोप लगाया।
रिपोर्ट-राजीव दीक्षित, झाँसी
0 Comments