झांसी। पुलिस ने लगभग एक साल पहले हुए डबल मर्डर का खुलासा किया है। पति पत्नी का मर्डर करने वाला कोई और नहीं बल्कि दंपति का रिश्तेदार था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
ज्ञात हो कि लगभग एक साल पहले झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बलवीर यादव उर्फ चुन्ना और उसकी पत्नी श्रीमती अंजू का का कत्ल हो गया था। जिसकी श्रीमती अंजू यादव के भाई नीरज यादव निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सीपरी बाजार ने 30 सितम्बर 2021 को प्रेमनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था। जिसमें सफलता हासिल करते हुए छानबीन के दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम अठौदना थाना रक्सा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उक्त युवक की तलाश की और उसे दोपहर में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पकड़े गये आरोपी सुरेन्द्र यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी मृतक चुन्ना के घर के पास लगे चिरौल के पेड़ के नीचे से बरामद कर ली। पकड़े एग आरोपी को थाने लाया गया। जहां उससे पूछतांछ की गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपी ने बताया कि मृतक चुन्ना उसके सगे बड़े साढ़ू थे। उनके कोई संतान नहीं थी। जिस कारण उसका उनके घर काफी आना-जाना था। चुन्ना का दूध का कारोबार अच्छा चलता था। इसलिए उनके साथ पैसा भी ठीक था। धीरे-धीरे उनसे उसने लगभग 4 लाख रुपए उधार ले लिया था। भैस खरीदने के लिए चुन्ना उससे पैसा मांगने लगा। उसके पास पैसा नहीं था जिस कारण वह उन्हें रकम वापस नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान चुन्ना की सम्पति को लेकर उसके मन में लालच गया और उसने योजना बनाई। योजना के तहत चुन्ना और उसकी पत्नी को संतान प्राप्त के लिए पूजा पाठ की बात कही। जिस पर वह तैयार हो गए। घटना वाले दिन वह एक भगत और एक मित्र को पूजा कराने के लिए उनके घर ले गया जहां उसने पूजा पाठ कराया। इसके बाद शाम को तीनों चले गए। लेकिन उसने मन की बात किसी को नहीं बताई। योजना के मुताबिक धोखे से नशीली दवा उन्हें यह कहते हुए खिला दी कि यह भगत ने प्रसाद दिया है। इसे खाने से उनकी मनोकामना पूरी हो जायेगी। इसके बाद नहर की पुलिया के पास जाकर बैठ गया। देर रात्रि लगभग 12 बजे कुल्हाड़ी लेकर वह उनके घर पहुंचा और दरवाजे में धक्का देकर खोल लिया और अंदर चला गया। इसके बाद बेड पर सो रहे चुन्ना व उनकी पत्नी अंजू को कुल्हाड़ी से मार डाला। हत्या करने के बाद वह वहां फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी सुरेन्द्र यादव के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
✍️रिपोर्ट- राजीव दीक्षित, झांसी
0 Comments