Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खेरो नुनार डकैती : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड,एक बदमाश के पैर में गोली लगी,दो गिरफ्तार

झांसी। विगत दिनों गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम खेरो नुनार में व्यापारी श्रेयश जैन के यहां डाका डालने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की एरच रोड पर मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल को गुरसराय सीएचसी ले जाया गया। यहां उसका उपचार कराया जा रहा है। डकैती कांड के खुलासे के लिए लगी एसओजी टीम को कुछ बदमाशों के एरच रोड से होकर गुजरने की सूचना मिली थी। तीन पुलिस टीमों को यहां चेकिंग पर लगाया गया था। सीओ विवेक सिंह, रक्सा एसओ अरुण तिवारी, गुरसराय थाना प्रभारी ललितेश त्रिपाठी यहां चेकिंग कर रहे थे।
बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे बाइक सवार दो युवक उधर से गुजरे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश बाइक मोड़कर मरकुटा रोड की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा शुरू किया बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी बचाव में बदमाशों पर फायर किया एक गोली पीछे बैठे बदमाश के पांव में लगी। बाइक फिसलने से दोनों बदमाश सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश ने अपना नाम अर्जुन पुत्र सियाराम शिवहरे निवासी मुस्कुरा खुर्द थाना मझगुआ हमीरपुर एवं दूसरे बदमाश ने अपना नाम अजय उर्फ अज्जू अहिरवार निवासी चौकरी थाना गरौठा बताया घायल बदमाश अर्जुन को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां उसे भर्ती कराया है। वही पुलिस को बदमाशों से डकैती में लूटे गए 380000 रुपए और एक तमंचा भी मुठभेड़ के दौरान मौके से मिला है।


✍️रिपोर्ट राजीव दीक्षित,झांसी

Post a Comment

0 Comments