Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर पंचायत के चेयरमैन पर लगा पैसे मांगने का आरोप, पैसे नही दिए तो कर लिया प्लॉट पर कब्जा

झांसी। नगर पंचायत रानीपुर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के ऊपर प्लॉट पर जबरन कब्जा करने और पेसो की मांग करने का आरोप लगाया है। इतना ही उन्होंने कहा की है उन्हे धमकी भी मिली है की अगर शिकायत की तो तुम्हे जान से मार देंगे। पीड़ीत ने घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दी। लेकिन कोई  भी कार्यवाही नहीं की गई है।आपको बता दे कि रानीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शालिग राम आर्य ने बताया की है। उसने सन 2012 में एक प्लॉट खरीदा था। जिस पर वर्तमान चेयरमैन की नगर है।।जिसको लेकर उन्होंने पांच लाख रुपए की मांग भी की है।
उन्होंने कहा है की अगर पांच लाख नही दोगे तो तुम्हारे प्लॉट का निर्माण भी नही होने देंगे और उस पर कब्जा भी कर लेंगे।   जिसको लेकर आज नगर पंचायत रानीपुर में तैनात सरकारी कर्मचारीयो द्वारा उसके प्लॉट पर कब्जा किया जा रहा है। और हो रहे निर्माण कार्य को मौखिक रूप से बंद कराया गया। वही पीड़ित ने नगर पंचायत के अधिकारियो पर सत्ता के दबाव में कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिले के उच्चाधिकारियों से न्याय दिलाए जाने की मांग की।

✍️रिपोर्ट - राजीव दीक्षित, झांसी 

Post a Comment

0 Comments