Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मऊरानीपुर: रामनवमी सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई

मऊरानीपुर। नगर एवं क्षेत्र में रामनवमी का पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राम मंदिरों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमें भक्तों ने बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रामनवमी सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार नवदुर्गा पर्व को लेकर पिछले तीन दिनों से नगर एवं क्षेत्र में स्थित राम जन्मोत्सव को लेकर व्यापक साफ सफाई व मंदिरों को सुंदर बनाए जाने के साथ साथ आयोजित किए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही थी।
बुधवार की सुबह से ही रामधुन व भजनों से मंदिर गुंजायमान हो रहे थे। ठीक 12 बजे मंदिरों में "भय प्रकट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हित कारी" चौपाई के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ। और मंदिर परिसर में जय श्री राम के नारे गुंजायमान होने लगे। पूरे धार्मिक रीतिरिवाज के साथ राम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात हजारों की संख्या में भक्त गणों का नगर के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर परिसर से शुरू होने बाली विशाल शोभायात्रा में शामिल होने हेतु पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालु भक्तों से भर गया। लगभग डेढ़ बजे चिलचिलाती धूप के बीच सांसद अनुराग शर्मा, महापौर झाँसी बिहारीलाल आर्य व स्थानीय विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने संकट मोचन मंदिर की आरती की। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। रामनवमी सेवा समिति मऊरानीपुर के अध्यक्ष हेमंत सेठ व समिति के पदाधिकारियों के संयोजन में आयोजित शोभायात्रा में सबसे आगे सैकड़ों की संख्या में उत्साही युवक बड़े बड़े पताका लिए हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सेकड़ो की संख्या में नृत्य करते घोड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। हाथ ठेलों पर तमाम देवी देवीताओं के चित्र, दर्जनों डीजे, बनारस से आई प्रसिद्ध राम दरबार, कृष्ण राधा, हनुमान जी की भव्य झांकिया, खाटू श्याम की झाँकी, ढोल नगाडे,अडब्बी लगभग आधा सैकड़ा से अधिक पंजाब प्रान्त से आये पंजाबी ढोल एवं गिद्दा पार्टी आकर्षण का केन्द्र रही। बल्देवगढ़ का प्रसिद्ध अखाड़ा, मुस्कुरा की ढोल पार्टी, फूलों की वर्षा करने वाली तोप, अघोरी, बाहुवली, हनुमान के बहुरूपिया स्वरूप, मोनिया नृत्य पार्टी के साथ संकट मोचन मंदिर का विमान शामिल रहा।
शोभायात्रा डाकखाने चौराहा, बिलैया चौराहा, दुबे का चौक, टीकमगढ़ बस स्टैंड, कादम अली, बजरिया, नगरपालिका चौराहा से होते हुए सरायं की अम्बे माता परिसर में सम्पन्न हुई। दर्जनों जगहों पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं व रामभक्तों का अलग अलग पंडालों के माध्यम से स्वागत किया गया। मुस्लिम भाइयों ने भी हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए राम भक्तों का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान डॉ रमेश श्रीवास,प्रदीप पटेल सर जी, प्रतिपाल सिंह झाँकरी, प्रमोद चतुर्वेदी,सरोज दुबे, श्रीमती सुमन बिलाटिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि श्रीवास,आयुष श्रीवास,अशोक कुमार सिंह,राजू पायक,ब्लॉक प्रमुख आनन्द सिंह परिहार,देवेन्द्र चतुर्वेदी, पिन्टू गोस्वामी,सुमित नायक,
विनोद तिवारी,जित्तू सेठ,बिल्ले सोनी,बासू बजाज,आशीष बिलैया,संजय पहारिया, शुभम गुप्ता,आशीष सेठ,रानी राय, राजू बजाज,गोलू सोनी,कल्लू चौबे,विजय चोवे,निक्की भड़रिया,अंजू तिवारी,शान्तनु दुवे,अतुल सेठ, मनीष अग्रवाल,लल्ले, मनीष लेखपाल,जीतू अहिरवार, दीनू सिंह, रब्बू सेठ, कपिल शांडिल्य,सतेंद्र यादव,सुदर्शन राजावत,शिवी पांडये,संजू सिरोठिया,मानसिंह,संजू परिहार,हरिदयाल कुशवाहा,सुनील रावत,अन्नू उपाध्याय,सुधीर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments