मऊरानीपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक मऊरानीपुर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रोहित सिंह पटेल प्रधान बसरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि ब्लांक क्षेत्र के किसी भी ग्राम प्रधान व प्रधानपति का उत्पीडन कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। वही संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप टांडा सहित अनेक पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन से जुड़े खरकामाफ प्रधान अखिलेश राय, खिलारा प्रधान विमला मिश्रा, पठा प्रधान शुभम् गुप्ता, ढ़करवारा प्रधान अशोक कुशवाहा, घाटकोटरा प्रधान गुड़िया हरमुख सिंह परिहार, भानपुरा प्रधान उमेश मिश्रा, कदौरा प्रधान दयाराम सेन, नयागांव प्रधान साधूराम अहिरवार, धायपुरा प्रधान अनीता मुकेश अहिरवार, हरपुरा प्रधान चरन सिंह बुंदेला, देवरीघाट प्रधान बलराम अहिरवार, बुखारा प्रधान पवन शर्मा, मैलवारा प्रधान भगवानदास कुशवाहा आदि ने खुशी जाहिर करते हर्ष व्यक्त किया गया है।
0 Comments