Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मऊरानीपुर: भाजपा किसान मोर्चा ने संगोष्ठी का किया आयोजन,किसानों को बागान लगाने के गिनाए फायदे

मऊरानीपुर। ग्राम खदरका में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य श्याम बाबू दीक्षित के संचालन में नई तकनीक के साथ बागानों को लगाने के विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को रोचक जानकारियों से अवगत कराया गया साथ ही बागानों को लगाने के फ़ायदे बताए। इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही किसानों को नए-नए तरीके से बागान लगाने के लिए प्रेरित करते हुए ग्राम में स्थित एक सुंदर बागान का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री किसान मोर्चा बृजकिशोर पटेल, गौरव खरे जिला उपाध्यक्ष,प्रितपाल घोष महामंत्री, वीरेंद्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर,प्रमोद स्वामी मंडल अध्यक्ष गुरसराय,प्रतिपाल सिंह ग्राम प्रधान सिजारी खुर्द,बृजमोहन राजपूत देवरी,बैकुंठ नारायण राजपूत ग्राम प्रधान खनुआ,सहित बीजेपी किसान मोर्चा सदस्य व किसान उपस्थित रहे।

✍️रिपोर्ट - राजीव दीक्षित,मऊरानीपुर 

Post a Comment

0 Comments