Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घाटकोटरा,पुरवा मौजे में फसल को शत प्रतिशत नुकसान,किसान पूरी तरह बर्बाद,जल्द मुआवजा दे सरकार - शिवनारायण परिहार

मऊरानीपुर। अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को हुए भारी नुकसान की प्लाट टू प्लाट सर्वे कराए जाने को लेकर आज उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ग्राम घाटकोटरा व ग्राम पुरवा के मौजा में किसानों के खेतों में पहुंचकर किसान पंचायत का आयोजन किया जहां उन्होंने किसानों की पीड़ा को बारी-बारी से सुना उनकी बर्बाद हुई फसलों को देखा इस दौरान दोनों गांव के सैकड़ो किसानों ने बताया कि पिछले दिनों हुई भयंकर बारिश से खेतों में बोई गई तिली,उर्द,मूंग,मूंगफली की फसल बरसात की भेंट चढ़ गई। हमारे खेतों में तो दो दिन तक पानी भरा रहा अब जैसे-जैसे पानी सूख रहा है। फसल की स्थिति भी सामने आ गई किसानों ने बताया साहब तिली उर्द मूंग की फसल सौ प्रतिशत नुकसान हो गई है और मूंगफली की फसल अभी पचास प्रतिशत नुकसान दिखाई दे रही है। लेकिन जैसे-जैसे खेत सूखेंगे वैसे-वैसे मूंगफली की फसलों में भी नुकसान और भी अधिक दिखाई देगा किसानों ने एक सुर में बताया साहब इस वर्ष हम किसानों पर यह कुदरत की दोहरी मार है इसके पहले रबी की फसल ओलावृष्टि के चलते नष्ट हो गई थी जिसका आज तक हम लोगों को बीमा क्लेम और मुआवजा नहीं मिला वहीं अभी फिर से बारिश हो गई जिससे खरीफ की फसल नष्ट हो गई इस लगातार दोहरी फसल बर्बादी से हम लोगों के जीवन यापन भरण पोषण पर संकट गहरा गया है। यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा सुनी बर्बाद फसलों को देखा और आश्वासन दिया है कि आपकी समस्या को हम उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा बर्बाद हो जाने से किसान  को मुआवजा बीमा क्लेम समय पर नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में प्रमुख रूप से हरमुख  सिंह,भगवान सिंह,उधम सिंह,सुल्तान सिंह,कृपाल सिंह,भान सिंह,रक्षपाल सिंह,आशीष कुशवाहा, किशन कुशवाहा,केशव कुशवाहा,महेश कुशवाहा, रममे कुशवाहा,हल्काई कुशवाहा,ठाकुरदास कुशवाहा,भज्जू कुशवाहा,रिंकू कुशवाहा,मुन्ना कुशवाहा,रामदास,लीलाधर,कुशवाहा,भागीरथ, मुन्ना कुशवाहा,लल्ला कुशवाहा,भज्जू कुशवाहा,गणेश कुशवाहा,लोचन सिंह,तहसीलदार सिंह,महिपाल सिंह,निरपत सिंह,महाराज सिंह,जानकी देवी,कमला देवी,गजेंद्र सिंह सिकरवार,घनश्याम कुशवाहा,घुन्दे कुशवाहा,रामचरण कुशवाहा,चतुर्भुज कुशवाहा,ज्ञानेश कुशवाहा,श्रीपत कुशवाहा,देवी सिंह,चतुर्भुज कुशवाहा,हनुमत सिंह पुरवा, रघुराज सिंह पुरवा,सुरेंद्र पाल सिंह पुरवा,महेंद्र पाल सिंह पुरवा,राजेश प्रताप सिंह पुरवा,अवधेश सिंह पुरवा,अखिलेश सिंह पुरवा,रमेश तिवारी पुरवा,ठाकुरदास कुशवाहा,जय राम कुशवाहा,शंकर कुशवाहा,रेखा देवी,राम भरोसी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments