Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा किसान विरोधी सरकार - कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष - अजय राय

मऊरानीपुर। किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित राजीव गांधी किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा को किसान विरोधी बताया। किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान पंचायत में भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों और कांग्रेसियों ने भाग लिया । किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान महापंचायत में पधारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का क्षेत्र के किसानों और कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को माल्यार्पण करने की कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई और मंच पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने उन्हें एमएसपी दिलाने के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जहां किसानों का पसीना गिरेगा वहां किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेसी अपना खून बहा देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बुंदेलखंड राज्य के निर्माण हेतु किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया इसके पहले किसान पंचायत के संयोजक किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों पीड़ा व्यक्त करते हुए किसानों की दुर्दशा के लिए सरकार की गलत नीतियों और मंशा को जिम्मेदार ठहराया। किसान पंचायत में वक्ताओं ने भाजपा को किसान विरोधी बताया और कहा कि देश के किसानों,गरीबों,मजलूमों,पिछड़ों , दलित, आदिवासियों, नौजवानों के अधिकारों और उन्हे न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी,किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला,राहुल रिछारिया,चंद्रशेखर तिवारी,प्रदेश सचिव भगवान दास कोरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा,अशोक गुप्ता,मनीराम कुशवाहा,मुकुट सिंह,सुनील दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश आर्य, सुरेश नगाइच,पार्षद धनीराम श्रीवास,दीनदयाल गुप्ता,जलालुद्दीन, नत्थू सिंह तोमर , जितेंद्र बर्मा, राजपाल सिंह बुंदेला,विश्विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,अरविंद बबलू,ओमप्रकाश दांगी,लालचंद्र मैंदकी,हरिश्चंद्र मिश्रा,वीरेंद्र सिजारी, शेखर राज बड़ोनिया,प्यारेलाल बेधड़क,हनीफ मालिक,राहुल राय प्रजापति उरई,बलवंत सिंह राजपूत ललितपुर,सुनील कुमार,धर्मेंद्र सिंह बिट्टू राजा,तुलसी दास लोधी महोबा,मोहित यादव गुरसराय, ऋतुराज समथर,जगभान सिंह बुंदेला,बिहारी सिंह तोमर,प्रताप सिंह बुंदेला,रामनरेश महोबा,हरवंश लाल, चंद्र प्रकाश चौरसिया,रमेश मौर्या, राघवेंद्र सिंह मथूपुरा,खेमचंद्र कुशवाहा अटारन,इंद्रकुमार यादव बगरौनी,रमन कुशवाहा,प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में आए किसान और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments