मऊरानीपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा द्वारा सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी चित्रा दीदी के संयोजन में भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य के साथ आए हुए सम्माननीय अतिथियों के द्वारा परमात्मा स्मृति में दीप प्रज्वलन से हुई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे आयी स्थानीय विधायिका डॉ रश्मि आर्य ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहिने समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। इसलिए हमे उनके द्वारा दी हुए शिक्षाओं पर चलकर नये समाज का निर्माण करना है और संगठित होकर स्वर्णिम भारत का निर्माण करना है। उन्होंने विशेष बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने कहा नारी ही शक्ति,नारी ही नूर,नारी ही करेगी जग को भरपूर साथ ही महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राधा अग्रवाल ने कहा बाहरी सौंदर्य के साथ आंतरिक सौंदर्य के लिए अध्यात्म का समावेश कर अपने जीवन को सुंदर बनाये। इस दौरान गुरसराॅय से आई कार्यक्रम की मुख्य वक़्ता कविता दीदी जी ने कहा आज ये जानना बहुत जरूरी है कि हम कौन हैं, हमारा कर्त्तव्य क्या है आज बड़े से बड़ी हस्ती भी जिन शक्तियों के आगे झुकती हैl हमे उन शक्तियों को पहचान स्वयं को सशक्त बनाना है। बरुआसागर केंद्र प्रभारी बी के उमा दीदी ने कहा नारी,नारी का सम्मान करे, सत्यता को सभ्यता की मर्यादा में रहकर प्रमाणित करें । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे S.D.M अजय कुमार यादव जी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा वैदिक परम्परा से जुड़े ओर बेटियों को पढ़ाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आये गुड्डू प्रधान ने कहा महिलाओं की महिमा अनादि काल से ही रहा है और जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवता वास करते है l इसी दौरान मंजीत कुमार ,कल्पना कनकने ,सुमन बिलाटिया, संतोषी सोनी, वंदना मिश्रा मंडल अध्यक्ष, रूबी मोदी पार्षद ने ब्रह्माकुमारी के कार्यो को सराहा एवं भूरि भूरि प्रशंशा की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक बैच, स्वागत नृत्य और दीप प्रज्वालित कर की गयी । कार्यक्रम संयोजिका बी के चित्रा दीदी के द्वारा मृदु वचनो से आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया l बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति गीत ने किया सबको प्रेरित दिया जन जागृति संदेश l बी के रचना दीदी द्वारा किया गया कुशल संचालनl अंत में सभी का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरित किया गया l सैकड़ो की संख्या में उमड़ा जन सैलाब लिया कार्यक्रम का भरपूर लाभ। कार्यक्रम में शामिल रही बीके रचना दीदी कटेरा केंद्र प्रभारी बीके कल्याणी बहन बीके दीक्षा बहन बीके दीक्षा बहन बीके वरदानी बहन बीके आरती बहन बीके विद्या बहन उषा कुसुमलता,मुनीक्षा बहन, बीके विनीता बहन गौरी अनुष्का आस्था हिमांशी उषा , भगवान भाई, अभिलाषा, खेमचंद्र पार्षद सुमन ,रत्ना,देवकी, रामकली ,सावित्री, सरस्वती, शांति, कुंवर बाई, नीलम ,मोहनी, पार्वती, पूजा ,गायत्री खरे ,राजन माता जी ,मनोरमा माताजी, सावित्री, द्रोपती हीरा देवी, विमला ,सुषमा ,पूजा, सुमन ,प्रभा माया, गोना, सुषमा कुशवाहा विनोशी कुशवाहा, शकुंतला , सुमित्रा, कमला, महेंद्र देवी, सावित्री देवी ,लक्ष्मी देवी, शशि साहू ,उर्मिला देवी साहू, मूर्ति श्रीवास ,राममूर्ति नामदेव, गोना गुप्ता, देव कुमार ,शगुन देवी ,फुल देवी ,गोमती साहू ,दीपाली साहू मीरा देवी, पूनम ,राधा ,कुंवर लाल, कमल बहन ,लीला बहन, रजनी बहन ,राम सखी बहन , बिमला बहन, फुलवती बहन, अशोक आर्य, प्रमोद कुमार ,महेंद्र सिंह ,मानसिंह राठौड़ ,घनश्याम सेन ,भागवत साहू ,आनंदी सेन, खेमचंद अहिरवार, प्रदीप गुप्ता ,जगदीश प्रसाद ,अशोक भाई प्रजापति, रवि कुशवाहा टीचर सोनल अवस्थी संतोषी सोनी (निरंकारी मिशन) सुधा गुप्ता सरस्वती गुप्ता अंजू अग्रवाल मीरा देवी रीता देवी आशा देवी सरोज चौरसिया भारत भारती चौरसिया कुंवर भाई लक्ष्मी देवी आशा देवी शशि साहू लक्ष्मी साहू सपना साहू दीपिका साहू ओ मां सुनीता जयदेव निर्मला जमुना देवी निशा देवी पटेल शीला देवी राम रेणु उर्मिला पुष्पा पटेल शीला रोशनी कंचन सुमित्रा संध्या रामदेवी सरिता यादव मीना दीपिका उर्मिला सोनी संतोष साहू गीता गुप्ता माधुरी साहू डॉक्टर राघवेंद्र सिंह दीपाली साहू इंद्रा श्रीवास्तव सैकड़ो की संख्या में भाई बहन ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल किया l
0 Comments