मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज झांसी दौरे पर रहे। जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय में चार सस्थानो के विशेषज्ञों के साथ संवाद किया और फिर मऊरानीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्राकृतिक खेती करने वाले किसान की फसल को देखा। कृषि मंत्री श्याम गुप्ता के कृषि फार्म हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने प्राकृतिक खेती करने वाले किसान श्याम गुप्ता की फसल को देखा और इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसान की गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने गोबर का उपयोग खाद के रूप में देखा और उनके कार्य की प्रसंशा की। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानो से प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया।इसके उपरांत वह मऊरानीपुर के कृषि विभाग पहुंचें।जहां उन्होंने नव निर्मित भवन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कृषि विभाग में बोई गई फसल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की बुंदेलखंड कृषि क्षेत्र है। और यहां के किसानो को प्राकृतिक खेती करनी चाहिए।ताकि उनकी आय दुगनी हो। वही पत्रकारों ने खाद की समस्या से अवगत कराया तो मंत्री जी ने कहा की जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और किसानो को समय पर खाद उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए है।
✍️रिपोर्ट - राजीव दीक्षित, झांसी
0 Comments