Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सात महीने से जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव जेल से रिहा !

झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार शाम को झांसी जेल से छोड़ दिया गया। वे 7 माह से जेल में बंद थे। कुख्यात अपराधी लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश के आरोप में उनको पिछले साल 26सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वही 3 माह के दरिम्यान उनके ऊपर 7 मुकदमे दर्ज हुए थे। झांसी जेल के जेलर सुरेश मिश्रा का कहना है कि सभी मामलों में जमानत मिलने पर दीपनारायण सिंह यादव को आज शाम को जेल से रिहा कर दिया गया।पूर्व विधायक पर 3 महीने में दर्ज हुए 7 केस पूर्व विधायक दीपनारायण पर 30 जुलाई 2022 कोविजिलेंस थाना में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्जहुआ था। आरोप है कि विधायक रहते हुए उनको 14 करोड़ 30 लाख 31444 रुपए की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख 55844 रुपए पाया गया।16 सितंबर 2022 को कुख्यात अपराधी लेखराज यादव पेशी पर झांसी आया था। आरोप है कि उसको पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई। षड़यंत्र में विधायक को शामिल बताया। पूर्व विधायक दीपनारायण, समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।



✍️रिपोर्ट - राजीव दीक्षित, झांसी 

Post a Comment

0 Comments