मऊरानीपुर। दृढोमर वैश्य समाज समिति मऊरानीपुर कर होली मिलन समारोह कुशवाहा मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रांति दशाधारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का प्रारम्भ महेशचन्द्र लोहिया, ओमनारायण गुप्ता, दुर्गा रॉटिया सन्तोष गुप्ता,कमलेश गुप्ता साधना लोहिया पूनम लोहिया द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इसके उपरांत वरिष्ठ मंडल, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत समाज के नन्हें मुन्हें कलाकारों द्वारा जोरदार प्रस्तुति दी गयी। वरिष्ठ मंडल द्वारा समाज के सभी सम्मानित संरक्षण मंडल सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संरक्षक मंडल द्वारा समाज के 42 मेधावी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य मनमोहन गुप्ता प्रधानाचार्य लक्ष्मणदास दमेले इण्टर कॉलेज मऊरानीपुर में कुल 34 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत होने पर समाज के वरिष्ठ संरक्षक सदस्य महेश लोहिया ओमनारायण एवं सन्तोष गुप्ता इकाई अध्यक्ष,कमलेश गुप्ता इकाई महामंत्री द्वारा माल्यार्पण कर शॉल, श्रीफल एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।महिला मंडल से क्रांति दशाधारी साधना लोहिया, पूनम लोहिया, नीरा गुप्ता, मीरा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रानी लोहिया, निशा दशाधारी सुनयना गुप्ता एवं विभा दशाधारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया ।इस अवसर पर महेश लोहिया, ओमनारायण गुप्ता, सतीशचन्द्र दशाधारी, के के गुप्ता पत्रकार, बृजमोहन गुप्ता रानीपुर द्वारिका प्रसाद लोहिया बद्री प्रसाद दशाधारी, सन्तोष कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, बृजेन्द्र दशाधारी, गोपाल दशाधारी, राम गुप्ता, डॉ० प्रदीप गुप्ता, आकाश लोहिया, धर्मेन्द्र लोहिया, अंशुल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद रॉटिया, रामलखन गुप्ता, कमलेश गुप्ता (पठा वाले), कमलेश कुमार गुप्ता (भदरवारा वाले), गनेश गुप्ता, प्रदीप चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद लोहिया, लखनलाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, मनोज गुप्ता, भरत ओमरे, मनोहर ओमरे, हरी लोहिया, नन्दकिशोर गुप्ता, उमेश गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, सुदामा दशाधारी, नन्दराम गुप्ता, सुरेश लोहिया, रामकृपाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद लोहिया, उमाशंकर गुप्ता, रामबाबू लोहिया सत्यप्रकाश गुप्ता, रमेश दशाधारी अशोक दलाल, महेन्द्र दशाधारी, आकाश लोहिया, आयुष आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र लोहिया, साक्षी गुप्ता एवं कुश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अंत में इकाई अध्यक्ष सन्तोष कमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया।
0 Comments