मऊरानीपुर। भाजपा पूरी तरह से झूठ बोलने वाली पार्टी है। पार्टी के द्वारा लोगों के हितों का किसी भी प्रकार ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पार्टी का मुख्य कार्य झूठ बोलकर लोगों को भ्रम में डालना और जात - पात व धर्म संप्रदाय फैलाकर लोगों को दूर करना है। उक्त उदगार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गुड्डू राजा बुंदेला व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार,लूट की घटनाएं प्रतिदिन घट रही हैं। लेकिन योगी सरकार पूरे देश में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बड़ी बाते कर रही हैं। प्रदेश में युवा बेरोजगारी पूरी तरह से हावी है लोगों को किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूरे प्रदेश में अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश का किसान भी खून के आंसू रो रहा है किसानो की दी जानी वाली योजनाएं केवल कागजों में चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ पूरे प्रदेश में अपना अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा भाजपा की बुराइयों को उजागर करने का काम करती रहेगी पत्रकार वार्ता के दौरान कुं. मुकुट सिंह झांंकरी,प्रमोद सिंह झांकरी, शिवनारायण सिंह परिहार,मुकेश अग्रवाल,रघुवीर चौधरी, सफीक अहमद,रामकुमार गौतम,दीपक सिंह,मुन्ना,रोहित,योगेंद्र सिंह,शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।
0 Comments